वन संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने हित, 24 अगस्त को मनाया जायेगा वन महोत्सव : समाजसेवी देवप्रिय त्यागी

मोगा ,23 अगस्त (जश्न) - 'वन संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए वन महोत्सव मनाया जायेगा' इन विचारों का प्रगटावा समाजसेवी देवप्रिय त्यागी ने पत्तरकारों से बातचीत करते हुए किया। उनहोने बताया कि 24 अगस्त 2021 सुबह 11:30 हाइवे पर डीसी कैम्प के पास दत्त रोड के सामने, पौधे लगाकर वन महोत्सव मनाया जाएगा और अधिक लोगों को प्रोत्साहित करते हुए सब मिलकर विभिन्न वृक्षारोपण अभियान भी चलाएंगे। उनहोने बताया कि वन महोत्सव के मुख्य अतिथि डीसी संदीप हंस और म्युनिसिपल कमिश्नर सुरिंदर कुमार होंगे। उनहोने बताया कि वन महोत्सव वन संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। उनहोने बताया कि पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने और ग्रह पर मनुष्यों को ऑक्सीजन प्रदान करने में पेड़ और जंगल बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उनहोने कहा कि वन महोत्सव एक अनुस्मारक है कि हमें वनों की रक्षा करनी चाहिए और वनों की कटाई को रोकना चाहिए और पर्यावरण संरक्षण के तीन 3R नियम कम करना (रिड्यूस), पुन: उपयोग करना (रीयूज), पुनः चक्रण (रीसायकल) करने का पालन करना चाहिए।