त्रिलोचन सिंह गिल को भारत सरकार ने एफसीआई का सदस्य बनाया*-- त्यागी

मोगा,5 मई  (जशन,सटरिंगर दूरदर्शन ):   भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह गिल को भारत सरकार ने एफसीआई (फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) का सदस्य नियुक्त किया है। समाजसेवी देवप्रिय त्यागी ने कहा की यह निर्णय भ्रष्टाचार मुक्त भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।विजय शर्मा लोकसभा फरीदकोट के कन्वेनर ने बताया की त्रिलोचन सिंह गिल एक प्रखर और कुशल नेता हैं जिन्होंने अपने क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। उन्होंने भाजपा के रूप में अपने कार्यकाल में जनता के हित में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं।राकेश शर्मा ने कहा की गिल अब पंजाब फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की जिम्मेदारी संभालेंगे, जिससे उन्हें एक और मौका मिलेगा अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए। इस नियुक्ति से वे सामाजिक और आर्थिक उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देने का मौका प्राप्त करेंगे।इस मौके पर मोहनलाल सेठी, राकेश भल्ला, विजय शर्मा, राकेश शर्मा, अनिल बंसल, सीमांत गर्ग, देवप्रिय त्यागी मौजूद थे।