हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने वार्ड नंबर-16 नंद सिंह नगर मे ंरेलवे लाइन के साथ 16 लाख 51 हजार रुपए की लागत से सड़क पर प्रीमिक्स डालने के कार्य की करवाई शुरूआत

*मोगा हलके का सर्वपक्षीय विकास कार्य करवाना ही उनका मुख्य उद्देश्य : विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा
मोगा, 8 अगस्त (JASHAN  ) : आज मोगा हलके के वार्ड नंबर-16 के अंतर्गत पड़ते बाबा नंद सिंह नगर में रेलवे लाइन के साथ 16 लाख 51 हजार रुपए की लागत से सड़क पर प्रीमिक्स डालने के कार्य की शुरूआत मेयर बलजीत सिंह चानी व पार्षद विजय भूषण टीटू के नेतृत्व में हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा शुरू करवाया गया। इस मौके पर आप नेता डिंपी गिल, शहरी अध्यक्ष प्रेम चंद चक्की वाला, पूर्व पार्षद दविंदर सिंह तिवाड़ी, वार्ड निवासी व आप वर्कर व वालंटियर मौजूद थे। इस मौके पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार से विकास कार्यों के लिए अधिक से अधिक ग्रांट पास करवाकर मोगा हलके के विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि मोगा हलके का सर्वपक्षीय विकास कार्य करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वार्ड में जो भी समस्या रहती है उनको एक-एक करके पूरा किया जा रहा है तथा वार्ड वासियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने वार्ड निवासियों को कहा कि अगर उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या पेश आती है तो उनके ध्यान में लाई जाए, जिसका समाधान करवाया जाएगा। इस मौके पर पार्षद विजय भूषण टीटू व आप के जिला शहरी अध्यक्ष प्रेम चंद चक्की वाला ने हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा का मोगा शहर के वार्डों के युद्ध स्तर पर विकास कार्य करवाने पर उनका धन्यवाद किया।