14 वर्ष की आयु में हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस 23 जनवरी को ः डा.सीमांत गर्ग

*****24 जनवरी को धर्म जागरण संत सम्मेलन के आयोजन में राम गोपाल प्रमुख प्रवक्ता उपस्थित होंगे ***
मोगा, 21 जनवरी (JASHAN  ) ः 14 वर्ष की आयु में हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान करने तथा झूठे आरोप लगाकर इस्लाम कबूल करवाने का दबाव डालने के बाद भी अपने धर्म पर अड़िग रहे वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस बसंत पंचमी के दिन 23 जनवरी को न्यू लौहारा रोड उत्तरी सूरज नगर गली नंबर-19 में सुबह 11 बजे मनाया जाएगा। उक्त जानकारी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ़डा.सीमांत गर्ग ने धर्म जागरण सामान्य मोगा के पदाधिकारी शशिकांत पांडे तथा उमाकांत सिंह द्वारा उन्हें बलिदान दिवस का निमंत्रण कार्ड देने के अवसर पर प्रकट किए। इस मौके पर आई.टी. सेल के इंचार्ज मुकेश शर्मा, दफ्तर इंचार्ज जतिंदर चड्ढा, व्यापार सेल के संजीव अग्रवाल, सुखा सिंह, सुकेश सूद आदि उपस्थित थे। इस धर्म जागरण सामान्य के पदाधिकारी शशिकांत पांडेय उमाकांत सिंह ने बताया कि जय छठी मैय्या ग्रुप की  तरफ से 23 जनवरी  को सुबह 11 बजे समागम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को धर्म जागरण संत सम्मेलन का भी आयोजन इसी स्थान पर किया जा रहा है। जिसके मुख्य प्रवक्ता धर्म जागरण सामान्य मंच पंजाब के प्रमुख रामगोपाल उपस्थित होंगे। जबकि मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग, डा.संदीप गर्ग उपस्थित होंगे। इसके अलावा व्यवस्था प्रमुख व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवप्रिय त्यागी होंगे। उन्होंने बताया कि इस दोनों समागमों में सुशील पासवान, उमाकांत सिंह, सरवन पासवान, सूरज पासवान, अशोक पासवान, दुख हरण पासवान, नंद लाल साहनी, रंजीत सिंह आदि अपना पूर्ण सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि धर्म जागरण मंच की तरफ से 24 जनवरी को संत सम्मेलन में नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने के लिए तथा सर्व धर्म समाज सनातन संस्कृति, सनातन धर्म व सामाजिक एकता आदि मुद्धों पर विचार पेश किए जाएंगे।  इस समागम में समूह गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाता है।