महाकाल सेवा एंड वेलफेयर सोसायटी की और से गोपाल गौशाला मे हवन यज्ञ करके स्थापना दिवस मनाया

मोगा, 9 फरवरी (JASHAN )-आज महाकाल सेवा एंड वेलफेयर सोसायटी की और से गोपाल गौशाला मे हवन यज्ञ करके स्थापना दिवस मनाया गया।पुजारी पवन कौशिक के नेतृत्व मे चेयरमैन एडवोकेट गौरव गर्ग, वाइस चेयरमैन वरुण सिंगला, अध्यक्ष रवि कालिया, उपाध्यक्ष संजीव कुमार, महासचिव एडवोकेट वरुण गोयल सहित समूह सदस्यों ने पावन हवन यज्ञ की अग्नि मे घी, सामग्री के साथ आहुतियां डालकर सर्व मंगल की कामना की। पंडित पवन कौशिक ने कहा कि हवन भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र अनुष्ठान है। यह केवल एक धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि पर्यावरण और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी एक विज्ञान माना जाता है। हवन का शाब्दिक अर्थ है अर्पण करना। इसमें पवित्र अग्नि के माध्यम से देवताओं को आहुति दी जाती है। इसमें आम की लकड़ी, कपूर, घी, अक्षत, शक्कर और विशेष जड़ी-बूटियों का उपयोग होता है। हवन यज्ञ करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मकता का संचार होता है। मानसिक शांति और एकाग्रता में वृद्धि होती है। हवन में प्रयुक्त जड़ी-बूटियों और घी के जलने से निकलने वाला धुआं हवा में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस को नष्ट करता है। एडवोकेट गौरव गर्ग ने कहा कि मानवता की सेवा को समर्पित सोसायटी का उद्देश्य उन लोगो की सहायता करना है जो आर्थिक रूप से कमजोर है। उन्होंने कहा की सोसायटी के सदस्य 13 फरवरी को हरिद्वार में गंगाजल लेने के लिए रवाना होंगे जो 15 फरवरी को सुबह महाशिवरात्रि पर्व के पावन पर्व पर मोगा पहुंचकर गीता भवन मंदिर में भगवान भोलेनाथ के पावन शिवलिंग का गंगाजल के साथ जलाभिषेक करेंगे। समस्त सदस्यों द्वारा यज्ञ की पावन अग्नि में पूर्णहुति डालकर आरती की गई। इस अवसर पर राहुल गर्ग, लखन शर्मा, अमनदीप शर्मा, तेजिंदर सिंगला, दिनेश गर्ग,अभिषेक जिंदल, एडवोकेट अमित सहगल, बलराम गोयल, एडवोकेट वरदान गर्ग, केशव सहगल, अमनदीप बराड़, साहिल छाबड़ा, लवलिश खेहरा, नितिन सिंगला, उपस्थित थे।


