भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग ने वृंदावन नाव दुर्घटना में हादसे का शिकार हुई सपना हंस के परिवार के साथ दुख सांझा किया

मोगा, 13 अप्रैल ( जशन ) :  उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में हुए नाव हादसे पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग ने शोक जताया तथा परिवार के साथ  संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पंजाब सरकार से लोगों को मुआवजा देने की मांग की तथा पीड़ित परिवारों को सरकारी नौकरी दी जाए। क्योंकि इस घटना  में पूरे के लोगों को झिझोड़ कर रख दिया है।  उन्होंने कहा कि वृंदावन में हुए उस दुखद नाव हादसे से मेरा ही नहीं, बल्कि सभी सनातन धर्म से जुड़े लोगों का  दिल टूट गया है, जिसने पंजाब के लोगों सहित कई बेकसूर जानें छीन लीं। इस क्षति से उपजे दर्द और दुख को बयां करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं।  शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। वह पंजाब सरकार से आग्रह करता हूं कि वे प्रभावित सभी लोगों के लिए पर्याप्त मुआवजा और तत्काल  सहायता सुनिश्चित करें। उन्होंने परिवार के साथ दुख सांझा करते हुए प्रार्थना की कि इस दुख की घड़ी में भगवान पीड़ित परिवारों को  दुख को सहने की शक् ित दें  और दिवंगत आत्माओं को शांति मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है तथा उनका कंधे से कंधा मिलाकर पूरा सहयोग  करेगी तथा अपने प्रदेश के उच्च नेताओं से आग्राह करेगी कि वह  केन्द्र सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार को भी पीड़ित परिवारों को उच्च मुआवजा तथा  सहयोग देने की अपील करें, ताकि पीड़ित परिवारों के जख्मों पर मरहम लगाई जा सके।  उन्होंने कहा कि आगे से ऐसे प्रबंध किए जाए, ताकि ऐसी कोई  दुर्घटना न हो सके तथा इस दुर्घटना में जिम्मेवार व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग के साथ भाज पा व्यापार मोर्चे के इंचार्ज संजीव अग्रवाल, जतिंदर चड्ढा, तरसेम जंड आदि पदाधिकारी मौजूद थे।