विश्व विख्यात गायक मनी लाड़ला एवं अंजलि दिवेदी मोगा के प्रांगण में करेंगे माँ का गुणगान

मोगा, 19 जुलाई ( JASHAN )-पिछले 29 वर्षों की भांति हर वर्ष मोगा का प्रांगण कहे जाने वाले पुरानी दाना मंडी में होने वाले मां भगवती के विशाल जागरण को लेकर जहां जागरण करवाने वाली संस्था के अंदर माता रानी की श्रदा भावना एवं हर्षोलास हमेशा ही देखने को मिलता है, वहीं मोगा के इस जागरण का इंतजार हर मोगा निवासी को हमेशा रहता है। इस वर्ष भी 29 अगस्त दिन शनिवार को पुरानी दाना मंडी में धूमधाम से जागरण करवाया जाएगा । इस दौरान जानकारी देते हुए संयुक्त रूप से पदाधिकरियों ने बताया कि जागरण को लेकर आज से संस्था द्वारा तैयारियां जोरों से शुरू कर दी गई है। जागरण में जहां भगवती मां का विशाल दरबार, रंग बिरंगी लाइटों से सजा पंडाल आकर्षण का केंद्र होगी वहीं महामाई की महिमा का गुणगान विश्व विख्यात भजन गायक मनी लाडला और अंजलि द्विवेदी द्वारा अपनी मधुर आवाज में किया जाएगा वहीं जागरण की शुरुआत अपने पक्के भजनों के साथ अनोखे अंदाज में प्रेम नगीना द्वारा की जाएगी! उन्होंने बताया कि आज संस्था महारानी के नाम के प्रचार के लिए जैसे हमेशा ही तत्पर रही है वहीं इस बार भी इस भगवती जागरण को माता रानी की कृपा से यादगार बनाने के लिए संस्था यत्नशील है। उन्होंने बताया कि जागरण को लेकर हिमाचल प्रदेश से मां भगवती की ज्योति स्वरूप जागरण से 7 दिन पहले अमित मित्तल जी के घर पर लाई जाएगी और वहाँ पर ही झंडा पूजन किया जाएगा ।जागरण के पश्चात उसे मंत्र मुग्ध तरीके से विदायगी दी जाएगी। उन्होंने समूह शहर निवासियों को मां भगवती के इस भगवती जागरण में परिवार सहित पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर प्रधान राकेश गोयल, सचिव रमन बब्बर, खजांची दिनेश जिंदल, कृष्ण तायल,गौरव जैन, रमन मक्क्ड़, रोहित जिंदल, वेद गर्ग, , महेश गोयल, अमित मित्तल, आदि उपस्थित थे!