कारगिल विजय दिवस पर देव प्रिय त्यागी ने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धासुमन अर्पित करने की अपील की

मोगा ,  जुलाई ( जशन )भारतीय जनता पार्टी के वरिषद नेता देव प्रिय त्यागी ने कारगिल युद्ध के शहीदों को शरधा सुमन भेट करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस पर  देश के भिन्न भिन्न पराक्रम सथलों पर  श्रद्धांजलि समारोह  आयोजित किये जा रहे हैं। जहाँ  सेना  ने शहीदों को याद किया है और  अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए हैं वहां ,शाहिद सेनिको के परिवार भी श्रधांजलि समारोह में आ रहे है। कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर सारा देश कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर  रहा है । देव प्रिय त्यागी ने कहा कि समारोह में सेना के अधिकारी, सैनिक और शहीद परिवार ने शामिल होकर वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन कर  रहे हैं । उन्होने ने कहा कि यह  ऐतिहासिक दिन है, जब भारतीय सेना ने कारगिल की दुर्गम चोटियों पर तिरंगा फहराकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था। इसी ऐतिहासिक जीत की याद में हर साल पूरे देश में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।त्यागी ने अपील की कि आओ सभी मिलकर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धासुमन अर्पित करें और दुनिआ देखे कि  हमे  अपने वीर जवानो पर गर्व है । उन्होंने कहा कारगिल युद्ध को पूरा देश कभी भी भुला नहीं सकता और हमें याद रखना है कि जब तक हमारे सैनिक है तब तक हमारी सरहदों को कोई छुह भी नही सकता ।