सतीश साहनी निमित हुए श्रद्धांजलि समागम में अलग-अलग शख्सियतों ने श्रद्धा के फूल किए भेंट

पत्रकार क्षेत्र में निभाई सेवाओं पर प्रवक्ताओं ने डाला प्रकाश
मोगा, 14 अगस्त (JASHAN) : पंजाब केसरी-जग बानी के सीनियर फोटोग्राफर सतीश साहनी गत 2 अगस्त को अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके परमात्मा के चरनों में विलीन हो गए हैं। प्रैस फोटोग्राफर श्री सतीश साहनी जी की याद में श्री गरुड़ पुराण जी के पाठ का भोग और श्रद्धांजलि समारोह चोखा पैलेस गेट नंबर 2 मोगा में हुआ। श्री गरुड़ पुराण जी के भोग एवं श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुई अलग-अलग शख्सियतों ने ‘पंजाब केसरी-जग बानी ग्रुप’ के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान सतीश साहनी जी की सेवाओं को याद किया और कहा कि उन्होंने अपनी पत्रकारिता के दौरान निष्पक्षता और ईमानदारी से अपनी सेवाएं दीं। स्व. सतीश साहनी पत्रकार पंजाब केसरी ने मोगा शहर और उसके आसपास होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं को अपनी फोटोग्राफी के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अपने मीठे स्वभाव और मिलनसार व्यवहार के कारण शहर के पत्रकारों, सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों के बीच उनका काफी सम्मान था। उनके निधन पर पत्रकार समुदाय ने परिवार के सदस्यों पत्नी सुषमा साहनी, बेटे विकास साहनी जर्मन वाले, भाई अशोक साहनी, भाई अजय साहनी, कुलदीप साहनी के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि समारोह के दौरान ,विनय शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, पवन ग्रोवर कनाडा, फोटोग्राफर शुभम वर्मा,मोगा विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस पार्टी इंचार्ज मालविका सूद, पूर्व चेयरमैन विनोद बांसल, एडवोकेट विजय धीर, बोध राज मजीठिया सीनियर एडवोकेट, पूर्व डीपीआरओ ज्ञान सिंह, पार्षद गोवर्धन पोपली, विनीत चोपड़ा, जिला इंचार्ज गोपी राऊके, ओ.पी. आजाद प्रतिनिधि मोगा, प्रतिनिधि कशिश सिंगला, विक्की बब्बर फोटोग्राफर, पत्रकार इकबाल खैहरा, सुरिंदरपाल सिंह पत्रकार, जसपाल बब्बी, इकबाल सिंह, सोनू धमीजा, अमित धवन, मिंकल अरोड़ा, मुकेश अरोड़ा, अंकित साहनी, चंद्रकांत, महिंदरपाल
शाहकोट, हनी कोछड़, विक्रमजीत सिंह , इकबाल सिंह, सौरभ कपूर, वरिन्द्र कालड़ा, मुकेश अरोड़ा, निशि मनचंदा पत्रकार, जय प्रकाश साथी पत्रकार, नवीन कुमार सब आफिस मोगा हिन्दी आप्रेटर, परदमन सिंह भट्टी आप्रेटर, गोरा चूहड़चक व अन्य रिश्तेदारों व दोस्तों ने श्री सतीश साहनी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और श्रद्धा के फूल भेंट किए।
पवन ग्रोवर कनाडा ने इंटरनेशनल पंजाबी न्यूज़ के प्रतिनिध से बात करते हुए कहा की साहनी जी के जाने से मोगा पतरकारिता का एक अध्याय ख़तम हो गया है ,उन्होंने कहा की जब वोहजगबानी के जिला इंचार्ज थे तब काफी वर्ष साहनी जी उन के साथ काम करते रहे और उनका मीठा सवभाव आज भी रह रह कर याद आता है


