रोटरी क्लब के सदस्यों ने परिवार सहित गणपति भगवान की पूजा अर्चना की

MOGA 28 AUG (सूरज जैन),मोगा के श्री सनातन धर्म प्रचीन शिव मंदिर में 11 वे गणपति महोत्सव की शुरुआत चोथ के दिन गणपति जी की मूर्ति की सथापना कर पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई ,रविवार को गणपति जी के भगतो ने पूजा अर्चना कर गणपति जी के चरणों में माथा टेक रिद्दी सिद्दी सुख सम्पत्ति की कामना की, इस मोके रोटरी क्लब के राजीव मित्तल, नविता मित्तल, डॉ नवीन बांसल, रिम्पल बांसल, सुमित सिंगला, सोनिका सिंगला, सूरज जैन, दीपिका जेन, राजीव अरोड़ा, वनीत कुमार, पवन सिंगला, ममता सिंगला, प्रशोतम शर्मा, कविता शर्मा के अतिरिक्त अन्य सदस्यों ने परिवार सहित गणपति भगवान की पूजा अर्चना की ,इस मोके गणपति महोतस्व की जानकारी देते पंडित पवन गोतम ने बताया की चोथ के दिन गणपति जी की सथापना की जाती है ,उन्होंने कहा की जो कोई भगत अपने घर में गणपति जी की सथापना करता है वेह 36 घंटे के बाद या अनंत चोदस के दिन गणपति का विशर्जन कर सकता है ,उन्होंने कहा की गणपति की पूजा से रिद्दी सिद्दी और सुख सम्पत्ति की प्राप्ति होती है वही उन्होंने कहा की गणपति जी के भगतो के सहयोग से मंदिर में इस बार 6-7 किलो चांदी से बनी गणपति जी की मूर्ति को स्थापित किया गया है


