4 नवंबर को होगा हनुमान जी का विशाल संकीर्तन

मोगा 3 नवंबर (दीपक) - मोगा की प्रसिद्ध संस्था श्री सनातन धर्म पंजाब महावीर दल की तरफ से श्री हनुमान जी का विशाल संकीर्तन 4 नवंबर को स्थानीय श्री सनातन धर्म हरि मंदिर प्रताप रोड में श्रद्धा एवं धूमधाम से आयोजित करवाया जाएगा। संकीर्तन के उपलक्ष्य में मंडल के सदस्य श्री सालासर धाम से बालाजी की पवित्र ज्योति लाने हेतु बुधवार की रात को प्रताप रोड स्थित सनातन धर्म हरि मंदिर के बाहर से रवाना हुए। बालाजी महाराज के जयकारे छोड़ते हुए समुह सदस्यों ने सर्वप्रथम बालाजी के दरबार में पूजा अर्चना करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ करके बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। जानकारी देते हुए मंडल के अध्यक्ष विपिन जिंदल एवं उपाध्यक्ष शिव गर्ग ने बताया कि इस साल भी श्री सनातन धर्म पंजाब महावीर दल की तरफ से बालाजी महाराज का विशाल संकीर्तन 4 नवंबर को स्थानीय प्रताप रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में करवाया जा रहा है। जिसमें श्रद्धालुओं के दर्शनों हेतु बालाजी महाराज की पवित्र ज्योत सालासर धाम राजस्थान से लाई जा रही है। संकीर्तन के उपलक्ष्य में प्रसिद्ध भजन गायक रश्मि अरोड़ा राजस्थान एवं शशिकांत शर्मा राजस्थान से बालाजी महाराज के भजनों के द्वारा श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करते हुए बालाजी महाराज के चरणों से जोड़ेंगे। पवित्र ज्योत के मोगा पहुंचने पर दल की तरफ से शोभा यात्राएवं जागो निकाली जाएगी। 4 नवंबर को मंदिर में सुबह हवन यज्ञ आयोजित करवाया जाएगा। 4 नवंबर को श्री सनातन धर्म मंदिर प्रांगण में हनुमान जी का विशाल संकीर्तन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सरप्रस्त सुरेंद्र गोयल, राजेंद्र कलसी, सचिव अमरीश सूद कोषाध्यक्ष मंगत राय, प्रोजेक्ट चेयरमैन कुलभूषण जैदका, मोनू जैदका, भारत भूषण जैदका, प्रमोद जैन, राजिंद्र आजाद, मुकंद लाल, तरसेम कुमार, अश्वनी गुप्ता, मोनू जैदका, अमित गोयल, सुनील कटारिया, आशु शर्मा, कुलदीप सिंह, ओम प्रकाश, मनी कुमार, राजेश कुमार, हिमांशु गर्ग, सुरेश शर्मा, राजीव चोपड़ा, आशीष चोपड़ा, आशीष ग्रोवर, गौरव गोयल, आशुतोष शर्मा, वीरू, नितिन, साहिल, जसविंदर, राजू, सोनू, गुरप्रीत तथा स्माइल के अलावा दल के सदस्य उपस्थित थे।


