अशोक धमीजा कबाड़िया बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष नियुक्त

मोगा 3 नवंबर (दीपक) -कबाड़िया बाजार एसोसिएशन की विशेष बैठक में पार्षद अशोक धमीजा को कबाड़िया बाजार एसोसिएशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।  एसोसिएशन के महासचिव सतीश बिल्ला की अगुवाई में हुई इस बैठक में पार्षद अशोक धमीजा को सिरोपा एवं मालाएं पहनाकर अध्यक्ष बनाया गया। जिसमें कबाड़िया बाजार के समूह दुकानदार उपस्थित हुए।   एसोसिएशन के महासचिव सतीश बिल्ला, राकेश खुराना एवं बलराज सिंह ने बताया कि कबाड़ी बाजार एसोसिएशन पिछले काफी लंबे समय से अपनी एसोसिएशन की मांगो एवं हितों को लेकर कार्य कर रही है। एसोसिएशन के द्वारा पार्षद अशोक को अध्यक्ष चुने जाने से एसोसिएशन को हौसला एवं नई उमंग जगेगी । पार्षद अशोक धमीजा ने बताया कि एसोसिएशन ने जो मान एवं सम्मान उन्हें दिया है, वह उसे पूरी तनदेही से निभाते हुए एसोसिएशन के साथ कार्य करेंगे। सभी दुकानदारों को एक मंच पर एकत्रित करके एकजुटता के साथ सभी मांगों एवं कबाड़िया बाजार एसोसिएशन को आ रही दिक्कतों को हल करवाने में हमेशा प्रयत्नशील रहेंगे। एसोसिएशन ने जो भरोसा एवं विश्वास उन पर जताया है, वह उसके लिए समूह कबाड़िया बाजार एसोसिएशन के दिल से आभारी हैं।  इस अवसर पर गुलशन गोपी, सन्नी, राजू खट्टू, राकेश खुराना, रोशन लाल, बलराज सिंह, सोनू मिड्ढा, सतपाल, काला धमीजा, विनोद मिट्ठू, विक्की, सोनी धमीजा, मुन्नाराम, ब्रिज लाल, राकेश, रोशन लाल, सुरेंद्र सिंह, सन्नी छाबड़ा, विजय छाबड़ा, रोशी गाबा, निम्मा शर्मा,  के अलावा अन्य उपस्थित थे।