लवली सिंगला ने 100 से अधिक महिलाओं को आम आदमी पार्टी में कराया शामिल

मोगा,19 JULY (JASHAN )मोगा शहर में आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों और पंजाब सरकार के लोक-कल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर शहर के विभिन्न वार्डों की 100 से अधिक महिलाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

यह जॉइनिंग कार्यक्रम मोगा की विधायक एवं पंजाब महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा की अगुवाई में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मोगा जिला इंचार्ज लवली सिंघला ने शहर के विभिन्न वार्डों से आई 100 से अधिक महिलाओं को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।

इस मौके पर जिला इंचार्ज लवली सिंघला ने पार्टी में शामिल हुई सभी महिलाओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों और पंजाब सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में महिलाएं पार्टी से जुड़ रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नई सदस्य पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सिमरजीत कौर, हलका कोऑर्डिनेटर सुखविंदर कौर, जिला सचिव जसविंदर कौर, ब्लॉक प्रधान परमजीत कौर, रीना, वीरपाल कौर, अमरजीत कौर, नीतू रानी, सरबजीत कौर, कमल, जसविंदर कौर, शालिनी सहित पार्टी की अनेक महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहीं।